मंगलवार, 20 दिसंबर 2022

राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी में क्विज, पजल गेम्स एवं लाइव एंकरिंग का रोमांच , दिग्गज पत्रकारों ने साझा किया मंच


जयपुर। राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर जवाहर कला केंद में शनिवार से शुरू हुई प्रदर्शनी को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। खास तौर से युवाओं एवं विद्यार्थियों की भागीदारी बड़ी संख्या में देखने को मिल रही है। प्रदर्शनी में बुधवार को तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में विजिटर्स ने पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल्स का अवलोकन किया। लोगों में राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करने के प्रति जिज्ञासा एवं दिलचस्पी देखने को मिल रही है। विशेष रुप से क्विज एवं पजल गेम्स का रोमांच युवाओं एवं स्टूडेंट्स के सिर चढ़कर बोल रहा है। इन क्विज एवं पजल गेम्स के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं से अवगत करवाया जा रहा है साथ ही विजेताओं को उपहार भी दिए जा रहे हैं।

प्रदर्शनी में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की स्टॉल भी खास आकर्षण का केंद्र बनी है। यहां पजल गेम्स के काउंटर पर युवाओं का हुजूम उमड़ रहा है। स्टॉल पर आगंतुकों को राज्य सरकार के स्टेट फ्लैगशिप कार्यक्रम, महत्वपूर्ण निर्णय एवं उपलब्धियां, जन घोषणा पत्र क्रियान्विति रिपोर्ट एवं सफलता की कहानियां आदि साहित्य नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं विजिटर्स यहां सुजस वीडियो बुलेटिन स्टूडियो के माध्यम से लाइव एंकरिंग के रोमांच से भी रूबरू हो रहे हैं।


प्रदर्शनी के तीसरे दिन बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार सनी सेबेस्टियन एवं गोविंद चतुर्वेदी ने मंच साझा किया। उन्होंने क्विज के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। सेबेस्टियन ने अपने सम्बोधन में कहा कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन कर राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इन योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। वहीं गोविंद चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं एक से बढ़कर एक हैं और यह प्रदर्शनी आम लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फैसलों में गांधीवादी विचारों की छाप होती है। चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य में हो रहे कार्यों की जानकारी राज्य से बाहर भी उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अतिरिक्त निदेशक अलका सक्सेना एवं अरुण जोशी भी इस अवसर पर मंच पर मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।


कार्यक्रम में आयोजित सुरीली संध्या में मूंगा राम एंड पार्टी  से जुड़े कलाकारों ने मंच पर अपने सांस्कृतिक रंग बिखेरे। सांस्कृतिक संध्या के मुख्यअतिथि  राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त श्री पवन अरोड़ा रहे। अरोड़ा ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभाग द्वारा प्रचार प्रसार के लिए किये जा रहे नवाचार के लिए अधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में एक और जहां प्रसिद्ध गायक कलाकार सरदार राणा ने अपनी धुनों से दर्शकों को चहकाया तो वही दूसरी और श्री मूंगा राम एवं अन्य नृत्यांगनाओ की मनमोहनी प्रस्तुति से सामने बैठा हर एक दर्शक ख़ुद को झूमने से रोक नही पाया। श्री अरोड़ा ने क्विज़ विजेताओं को पुरस्कार प्रदान प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया एवं दर्शकों को हाउसिंग बोर्ड के द्वारा किया जा रहे विश्वस्तरीय कार्यो से अवगत कराते हुए कहा कि हाउसिंग बोर्ड  द्वारा विकसित सिटी पार्क में सिंगापुर की झलक देखने को मिल रही है तथा हाउसिंग बोर्ड अपने हर नये प्रोजेक्ट के साथ विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है।

Artikel Terkait

राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी में क्विज, पजल गेम्स एवं लाइव एंकरिंग का रोमांच , दिग्गज पत्रकारों ने साझा किया मंच
4/ 5
Oleh

Berlangganan

Suka dengan artikel di atas? Silakan berlangganan gratis via email