झपकी लगने से ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट : BCCI ने कहा- माथे, घुटने और कलाई में चोटें
SportsBCCI ने कहा- माथे पर दो चोटें आईं, घुटने का लिगामेंट टूटा | Rishabh Pant's car accident
अब इस पूरे घटनाक्रम को सिलसिलेवार समझिए - Rishabh Pant's car accident
- हादसा कब और कहां हुआ
हादसा सुबह 5.30 बजे रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के मोड़ पर हुआ। वह अपनी कार नंबर DL 10 CN 1717 को खुद ही ड्राइव कर रहे थे। झपकी के बाद उनकी मर्सिडीज अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। यह जगह उनके घर से 10 किलोमीटर दूर है। उस वक्त कार की रफ्तार 150 किमी/घंटे थी। कार 200 मीटर तक घिसटते चली गई।
- अभी उनकी क्या स्थिति
हादसे के बाद पंत को एंबुलेंस से पहले इलाज के लिए रुड़की के सक्षम हॉस्पिटल ले जाया गया। अभी उनकी हालत स्थिर है। पंत को सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन और ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर सुशील नागर ने दैनिक भास्कर को बताया कि MRI के बाद ही पता चलेगा कि उनके घुटने में कौन सी हड्डी टूटी है। पंत को ऑपरेशन की जरूरत भी पड़ सकती है। इसके बाद पता चलेगा कि वे कब तक खेल पाएंगे।
- मां को सरप्राइज देने अकेले घर जा रहे थे
पंत अकेले घर जा रहे थे। उनका घर रुड़की रेलवे स्टेशन के पास है। डॉक्टर सुशील नागर ने दैनिक भास्कर को बताया कि वह अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए जा रहे थे।
- चश्मदीद ने बताया- पलटने के बाद आग लग गई
- डॉक्टर बोले- सीट बेल्ट पहने होते तो कार में झुलस सकते थे
डॉक्टर सुशील नागर ने दैनिक भास्कर को बताया कि पंत सीट बेल्ट नहीं पहने थे। इसलिए वे सुरक्षित बाहर आ गए। अगर वे सीट बेल्ट पहने होते तो कार में आग लगने के बाद वह झुलस सकते थे।
- कार में लाखों रुपए थे, मदद की बजाय लोग जेबों में रख रहे थे
ऐसा बताया जा रहा है कि ऋषभ की गाड़ी में करीब तीन से चार लाख रुपए थे। घटना के बाद सारे रुपए सड़क पर बिखरे पड़े थे। वे वहां तड़पते रहे लेकिन इस दौरान कुछ लोग ऋषभ की मदद करने के बजाय नोट अपनी जेबों में भरने और वीडियो बनाने में मशगूल हो गए।
ऋषभ पंत को श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 घरेलू सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी गई थी। यह सीरीज 3 से 15 जनवरी तक चलेगी। यही नहीं इससे पहले बांग्लादेश दौरे पर पंत को 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले टीम इंडिया से आराम दिया गया था। हालांकि, वह दो टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम के हिस्सा थे। उन्होंने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 49.33 की औसत से 148 रन बनाए।





