Dungarpur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Dungarpur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 23 दिसंबर 2023

सामाजिक समरसता को लेकर नादिया में रामकथा 24 से, कथावाचक कमलेश भाई शास्त्री के मुखारविंद से मिलेगा कथा का लाभ

सागवाड़ा | सामाजिक समरसता को लेकर भगवान रघुनाथजी की भूमि नादिया में 24 दिसम्बर से कथावाचक कमलेश भाई शास्त्री रामकथा करेंगे। कथा को लेकर तैयारिया पूरी कर ली गई है। कथा 1 जनवरी तक रोजाना सुबह 10.30 से दोपहर 2.30 बजे तक  नादिया के विद्यालय खेल मैदान में होगी। 


कथा आयोजक शिवराम पाटीदार ने बताया कि कथा के बाद रोजाना प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी। कथावाचक कमलेश भाई शास्त्री शनिवार शाम को नादिया पहुँचे जहां उनका स्वागत किया गया। कमलेश भाई शास्त्री ने कहा कि वागड़ आध्यात्मिक जगत का क्षेत्र है। वर्तमान परिस्थितियों में क्षेत्र में सामाजिक समरसता की आवश्यकता है। इसमें रामकथा बेहतर  माध्यम है। रामकथा के माध्यम से हर व्यक्ति तक पहुंच कर समरसता कायम करना मेरी कथा का मुख्य उद्देश्य रहा है। वागड़ की परम्पराओं और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने की के लिये काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है। उस समय और दिन को हम भव्य और दिव्य बनाये। आपस में सद्भाव कैसे बना रहे इसकी कोशिश हम सबको करनी होगी। इसके लिये क्षेत्र में काम करना होगा। राजपीठ और धर्मपीठ को इसके लिये आगे आने की आवश्यकता है।

शनिवार, 24 जून 2023

मतदान जागरुकता के लिए मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


सागवाडा ।
मुख्य चुनाव अधिकारी राजस्थान की निर्देशानुसार डूंगरपुर जिले के सागवाडा उपखंड कार्यालय से मतदान जागरुकता के लिए मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन को रवाना किया गया। सागवाडा एसडीएम यतीन्द्र पोरवाल ने वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन गाँव-गाँव जाकर मतदाताओं को इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीन संबंधी जानकारी देते हुए जागरूक करेगी।

सागवाडा एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी यतीन्द्र पोरवाल ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी राजस्थान के निर्देशानुसार आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लोगों को ईवीएम और वीवीपीएटी (वोटर वेरिफाईएबल पेपर आडिट ट्रेल) संबंधी जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत आज शनिवार को तहसील कार्यालय सागवाड़ा से मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वैन को रवाना किया गया है।

WhatsApp Image 2023-06-24 at 11.55.38 AM

उन्होंने बताया कि वैन से आम वोटरों को ईवीएम संबंधी जागरूक किया जाएगा और यह वैन सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 30 सितंबर तक जाकर वोटरों को इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीन संबंधी जानकारी देगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा तहसील कार्यालय में ईवीएम डेमोस्ट्रेशन सेंटर भी स्थापित किया गया है, जहां आने वाले नागरिकों को ईवीएम और वीवीपीएटी संबंधी जागरूक किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार रमेश चंद वडेरा, नायब तहसीलदार लालशंकर बलाई, रीडर नरेंद्र सिंह, दिनकर पाटीदार, राजेश भागरिया, विराज कटारा, जैकीन चौबीस समेत कर्मचारी मौजूद थे।

शुक्रवार, 16 जून 2023

सागवाड़ा के आबकारी थाने के पास नंदोड़ निवासी एक युवक का मिला शव


डूंगरपुर | जिले के सागवाड़ा आबकारी थाने के पास शुक्रवार को श्मशान घाट के पास, एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। जानकारी मिलने पर हेड कांस्टेबल हरि सिंह, सुरेश भोई कांस्टेबल सागर पाटीदार मौके पर पहुंचे, और आवश्यक कार्रवाई कर, शव को सागवाड़ा की मोर्चरी में रखवाया। गोवाडी निवासी महेश सिंह पुत्र भवान सिंह राव ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि, आज उसे मोबाइल पर जानकारी मिली थी, कि नंदोड़ निवासी 26 वर्षीय रोहित सिंह पुत्र गोपाल सिंह राव का शव, आबकारी थाने के पास श्मशान घाट के मुख्य द्वार के पास, पड़ा हुआ है। वह अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचे, और शव को सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने बताया कि मृतक रोहित 24 मई से मुंबई जाने के लिए निकला था और वह मुंबई से वापस कब सागवाड़ा पंहुचा उसकी जानकारी नहीं है, वही परिजनों ने पुलिस ने रोहित सिंह राव की मौत के कारणों की जांच करने की मांग की। रोहित की शादी करीब एक साल पूर्व हो चुकी थी, उसकी पत्नी हाल ही में गोद भराई की रस्म पूरी कर पीहर गई हुई है।

वरदा थानाक्षेत्र के छानी में बिजली का करंट लगने से कृषक की मौत



डूंगरपुर | वरदा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत छानी में बिजली का करंट लगने से कृषक की मौत हो गई। हागिया फला छानी निवासी प्रभु पुत्र दुला चरपोटा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके खेतों में बोर लगा रखा है। उसका 35 वर्षीय पुत्र तुलसीराम गुरुवार को मूंग की फसल को पानी देने घर से खेतों की ओर निकला था। खेतों में मोटर चालू करने के दौरान करंट नहीं आने पर वह स्टार्टर के पास लाइन चेक कर रहा था, इस दौरान करंट लगने से उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे हैं, भगवान पुत्र धुला और नानू मौके पर पहुंचकर तुलसीराम को उठाया, इस बीच आसपास के काफी लोग वहां एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर मै भी मौके पर पहुंचा। करंट लगने से तुलसीराम बेहोश हो गया था, जिसे उपचार के लिए सागवाड़ा अस्पताल लेकर आए, जहां तुलसीराम को देखने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट में तुलसी राम की मौत करंट लगने से होना, और किसी पर कोई शक नहीं होना बताया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

शनिवार, 3 जून 2023

डूंगरपुर : मंगलम ग्रीन अर्थ ने बढ़ते तापमान को लेकर गौवंश के लिए उठाया एक कदम

  - अनिल सुथार  गोरक्षक दल सागवाड़ा को  10 पानी की टंकियां सौपी  

डूंगरपुर। क्षेत्र में बढ़ते तापमान से गौवंश को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में पानी का स्तर गिरता जा रहा है जिससे गौवंश को पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है। 

अनिल सुथार  गोरक्षक दल सागवाड़ा को  10 पानी की टंकियां सौपते हुए (फोटो : कुलदीप सिंह, सागवाड़ा)

सागवाड़ा क्षेत्र में समाजसेवी अनिल सुथार मंगलम विहार सागवाड़ा के तत्वाधान में क्षेत्र में पशुओ के पानी पिने के लिए जगह जगह पर पानी की टंकिया लगाकर मानवता का परिचय दे रहे है। समाजसेवी अनिल सुथार ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी "मंगलम ग्रीन अर्थ" के सौजन्य से भीषण गर्मी से राहत देने गौवंश के हलक तृप्त करने गोरक्षक दल को 10 पानी की टंकियां प्रदान की।

अनिल सुथार  गोरक्षक दल सागवाड़ा को  10 पानी की टंकियां सौपते हुए (फोटो : कुलदीप सिंह, सागवाड़ा)

इस दौरान गोरक्षक दल सागवाड़ा के अजय बुझ ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस बढती गर्मी में गौवंश का ध्यान रखना आवश्यक है और गर्मी में गौवंश को पिने के पानी की बहुत समस्या रहती है, आमजन अपने अपने घरो के  बाहर गौवंश के लिए एक प्याऊ या पानी की टंकी जरुर लगाये जिससे गौवंश की कोई हानि नहीं हो।


 इस अवसर पर गोरक्षक दल सागवाड़ा के शिवांग पवार, दीपक परमार, संजय डामोर, जतिन दर्जी, अजय बुझ के नेतृत्व में नगर के प्रजापति मोहल्ला, कटारवाड़ा, शुक्लवाड़ा, भागा डूंगरा, उपला चौंक सहित कई जगहों पर पानी की टंकियां रखी गई है।

Subscribe us : 

गुरुवार, 25 मई 2023

LHV और ANM की हड़ताल 25वें दिन खत्म : टीकाकरण कार्यक्रम फिर होगा सुचारू

डूंगरपुर । डूंगरपुर में अपनी मांगों को लेकर चल रही महिला स्वास्थ्य दर्शिका (एलएचवी) और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) की अनिश्चितकालीन हड़ताल 25वें दिन खत्म हो गई। बुधवार को सीएम अशोक गहलोत से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद संघ ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। गुरुवार को सभी एएनएम और एलएचवी काम पर लौट आई हैं। इनके काम पर लौटने से जिले में प्रभावित हुआ टीकाकरण कार्यक्रम समेत अन्य काम फिर से सुचारू होंगे, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।


एलएचवी व एएनएम संघ की जिला अध्यक्ष पुष्पा मीणा ने बताया कि एलएचवी व एएनएम की पे ग्रेड बढ़ाने और पदनाम बदलने सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर थे। हड़ताल के तहत पिछले 24 दिन से कलेक्ट्रेट पर दिन और रात धरना दे रहे थे। बुधवार को जयपुर में संघ के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ बैठक हुई, जिसमें उन्होंने मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद संघ ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को डूंगरपुर जिले में भी हड़ताल खत्म कर दी गई है और सभी एलएचवी और एएनएम अपने काम पर लौट आई है। एलएचवी और एएनएम की हड़ताल खत्म होने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली है। एलएचवी व एएनएम की हड़ताल के चलते पिछले 24 दिन से मेडिकल कॉलेज के श्रीहरिदेव जोशी सामान्य चिकित्सालय के महिला एवं शिशु अस्पताल सहित जिले के सभी डिलीवरी पॉइंट पर नवजात शिशुओं को जन्म के तुरंत बाद लगने वाले हेपेटाइटीस बी, पोलियो और बीसीजी का टीका लगना बंद हो गया था। अब हड़ताल खत्म होने से टीकाकरण कार्यक्रम सुचारू चलेगा और आमजन को राहत मिलेगी।

शनिवार, 6 मई 2023

विद्या निकेतन गामडा ब्राह्मणिया मे धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव अमृत 2023, नन्हे बाल कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियाँ

डूंगरपुर | सागवाड़ा उपखंड के विद्या निकेतन गामडा ब्राह्मणिया मे बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर वार्षिकोत्सव अमृत 2023 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपसिंह चौहान, मुख्य अतिथि नटवरलाल उपाध्याय, राजेंद्र भट्ट व दशरथ सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि अरविन्द पाटीदार व चिराग मेहता रहे।


सर्वप्रथम घोष वादन के साथ अतिथि द्वारा माँ शारदा का दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथि परिचय समिति के सचिव रतन प्रजापत ने करवाया। विद्यालय प्रतिवेदन संस्था प्रधान रुपेश दवे ने प्रस्तुत किया। पधारे हुए अतिथियों का दीप सिंह चौहान, रतन प्रजापत, हरीश जोशी,अनिल उपाध्याय, जितेंद्र पाटीदार, धनेश्वर प्रजापत, नाथुलाल पाटीदार ने शाल उपरणा ओढाकर तिलक लगाकर स्वागत किया गया। 





वार्षिकोत्सव अमृत 2023 कार्यक्रम मे विद्यालय के 190 भैया बहिनो ने भाग लिया। जिसमे गणेश वन्दना, सामुहिक  नृत्य, गरबा नृत्य, अभिनय गीत,मुखाभिनय, वागडी नाटक,अँग्रेजी नाटक,संस्कृत नाटक,मिडिया नाटक,संगीत मय योग,शारीरिक द्वारा पिरामिड, शहीद नाटक ,संगीत शिक्षा पर आधारित कार्यक्रम पर भैया बहिनो ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी।

इस दौरान ममता चौहान, मोहिता जोशी, धर्मिष्ठा सिसोदिया, प्रेरणा जोशी, शंकर मीणा, योगिता जोशी, निकिता जोशी , जयराज सिंह ने मंच की साज सज्जा, रंगोली व रेखांकन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष दीपसिंह ने कहा कि यह विद्यालय संस्कार को पोषित ओर पल्लवित किया जाता है। मुख्य अतिथि नटवरलाल उपाध्याय ने कहा कि इस विद्यालय को आगे बढाने हेतु हम सब आंशिक अंशदान देकर सहयोग करना होगा क्योंकि यह हमारे गाँव का विद्यालय है । विशिष्ट अतिथि अरविन्द पाटीदार ने कहा कि विद्यालय मे दो तरह से ज्ञान मिलता है एक विद्या एवं दूसरी शिक्षा विद्या संस्कार देने का काम करती है व शिक्षा केवल शिक्षित करने का काम करती है। अतः हम बालको विद्या दिलवाने का कार्य करे। 


प्रान्त स्तर पर प्रथम द्वितीय आने वाले भैया बहिनो को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम मे गाँव जनमेदिनी भारी संख्या मे उपस्थित रहे एवं उनके यथायोग्य घोषणा भी की गई।  


कार्यक्रम का संचालन प्रवीणा जोशी, पुरणनाथ रावल ने किया एवं आभार भारत शर्मा ने जताया । इस अवसर पर कांतिलाल उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, राकेश जोशी, कुलदीप सिंह, जयेश पाटीदार, प्रमोद भट्ट, दीपक  भट्ट  एवं सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।



Subscribe us

इस साल का बेस्ट वागडी नाटक देखे, बच्चो ने दिखाया शिक्षा का मूलमंत्र

Subscribe us

बुधवार, 1 फ़रवरी 2023

आदिवासियों के महाकुंभ बेणेश्वर मेले का आगाज : महंत अच्युतानंद महाराज ने फहराई सप्तरंगी ध्वजा


डूंगरपुर में आदिवासियों का महाकुंभ कहे जाने वाले राष्ट्रीय बेणेश्वर मेले का बुधवार से आगाज हो गया है। बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज ने राधा-कृष्ण मंदिर पर सप्तरंगी ध्वजा फहराते हुए 10 दिवसीय मेले का आगाज किया। बेणेश्वर मेले में जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। वहीं टीएडी विभाग की ओर से विभिन्न खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 5 फरवरी को मुख्य मेला भरेगा, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। डूंगरपुर जिले में सोम, माही और जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम स्थित बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज ने राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सतरंगी ध्वजा की आम्रपल्लव के साथ पूजा की। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और संत मावजी महाराज की वाणियों के साथ मंदिर पर ध्वजा फहराई। ध्वजारोहण के साथ ही बेणेश्वर मेले का आगाज हुआ और संत मावजी महाराज के जयकारे गूंज उठे। बेणेश्वर मेले को लेकर पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। साबला, वालाई और बेणेश्वर धाम की पुलिया पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ रही।


सोम, माही और जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम में लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई। सालभर में परिवार में मृत लोगों की अस्थियों का त्रिवेणी संगम में विसर्जन कर तर्पण किया गया। धाम पर मंदिरों में दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। राधा कृष्ण मंदिर, शिव मंदिर, ब्रह्माजी मंदिर और वाल्मिकी मंदिर में दर्शनों के बाद लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। मेले में 1 हजार से ज्यादा छोटी मोटी दुकानें लगी है, जिन पर श्रद्धालुओं ने खरीदारी की।


5 फरवरी को पालकी यात्रा और शाही स्नान रहेंगे आकर्षण

बेणेश्वर मेले में माघ पूर्णिमा के दिन 5 फरवरी को मुख्य मेला भरेगा। इसी दिन महंत अच्युतानंद महाराज की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। साबला हरी मंदिर से पालकी यात्रा 5 किमी दूर बेणेश्वर धाम पहुंचेगी। बेणेश्वर आबुदर्रघाट पर महंत अच्युतानंद महाराज के साथ हजारों माव भक्त शाही स्नान कर डुबकी लगाएंगे। शाही स्नान और पालकी यात्रा के दर्शनों के लिए बड़ी भीड़ लगेगी।

रविवार, 29 जनवरी 2023

डूंगरपुर : सांसद क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से, सागवाड़ा में सांसद कनकमल कटारा ने की पत्रकार वार्ता


द हिंदी पोस्ट, डूंगरपुर। डूंगरपुर बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद कनकमल कटारा ने रविवार को प्रेस वार्ता में सर्व समाज की सांसद क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 21 फरवरी तक आयोजित किए जाने की बात कही। कटारा ने कहा कि महिपाल विद्यालय खेल मैदान में होने वाली प्रतियोगिता में डूंगरपुर बांसवाड़ा जिले की करीब 80 टीमें भाग लेंगी। संगठन की दृष्टि से मंडल के पदाधिकारियों को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1 लाख 11 हज़ार 11 रुपए व उपविजेता को 51000 रुपए नकद व प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाएगा। साथी बेस्ट प्लेयर सहित अन्य कई इनाम दिए जाएंगे। भाग लेने वाली टीमों को ट्रेक सूट व अन्य खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजन को लेकर व्यापक रूप से तैयारिया की जा रही है। इस मौके पर प्रतियोगिता संयोजक शिवशंकर पाटीदार, सह संयोजक नयन कटारा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, हेमंत दादा पाठक, अशोक पटेल, श्याम भट्ट सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।



गुरुवार, 26 जनवरी 2023

सागवाडा विधानसभा पत्रकार संघ का सर्वसम्मति से हुआ गठन, अध्यक्ष चंद्रेश व्यास, कोषाध्यक्ष मयंक शर्मा, सचिव मुकुल भूता और सह सचिव राकेश खींची को किया नियुक्त


द हिंदी पोस्ट, डूंगरपुर | सागवाडा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अमरीश त्यागी और अखिलेश पंड्या की मौजूदगी में सागवाडा विधानसभा पत्रकार संघ का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति अध्यक्ष चंद्रेश व्यास को चुना गया। कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष मयंक शर्मा, सचिव मुकुल भूता और सह सचिव राकेश खींची को नियुक्त किया गया। 


कार्यक्रम में जिला स्तर पर सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश पण्ड्या और परवेश जैन का अभिनंदन किया गया। इसके अलावा सागवाडा उपखंड क्षेत्र पर सम्मानित हुए कुलदीप सिंह राठौड़ और गलियाकोट उपखंड क्षेत्र पर सम्मानित हुए रोशन कलाल का भी अभिनंदन किया गया। पूर्व में जिला स्तर पर सम्मानित हुए अमरीश त्यागी का भी अभिवादन किया गया।


 बैठक में जिला मुख्यालय से आए पत्रकार अखिलेश शर्मा, जयेश पंवार,  चिंतन जोशी और परवेज़ जैन का भी अभिनंदन किया गया। बैठक में विधानसभा क्षेत्र से जुड़े अन्य पत्रकारों को भी सम्मिलित किए जाने पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। बैठक में ललित जैन, सुशील पंचाल, विनोद भट्ट, चंद्रेश कलाल, राजेश पटेल, जय रावल मौजूद रहे।



रविवार, 15 जनवरी 2023

ज़ील क्लब में अब डिस्क कैफ़े की शुरुआत | डिस्क कैफ़े की म्यूज़िकल और लाइट करेंगी रोमांचित


द हिंदी पोस्ट, डूंगरपुर । ज़ील क्लब सागवाडा में अब वागड़वासी डिस्क कैफ़े का भी लुत्फ़ उठा सकेंगे। रविवार को ज़ील क्लब में कथा वाचक गिरि बापू ने डिस्क कैफ़े  का शुभारंभ किया। ज़ील ग्रुप के फ़ाउंडर दीनबंधु त्रिवेदी ने गिरी बापू का स्वागत कर कैफ़े के बारे में जानकारी दी। ज़ील क्लब के फ़र्स्ट फ़्लोर पर डिस्क कैफ़े की शुरूआत की गई है। ज़ील क्लब के मयूर मेहता ने बताया कि सागवाडा क्षेत्र में ऐसी कोई जगह नहीं थी जहाँ पर  बर्थडे, शादी की सालगिरह या ख़ुशी का कोई ऐसा अवसर एन्जॉय कर सके। इसीलिए क्लब में डिस्क कैफे का शुभारंभ किया गया है। डिस्क कैफे के संचालन को लेकर हम प्रोफ़ेशनल डीजे को भी बुला रहे रहे हैं।अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ ख़ुशी का कोई भी पल यादगार बनाने  की सोच रहे हैं तो अब ज़ील क्लब के डिस्क कैफें में पूरा किया जा सकता है।



 यहाँ म्यूजिक से लेकर डांस, चाय, काफ़ी ज्यूस सबकुछ अनोखा है। इस कैफे का इंटिरियर बिल्कूल रंगीन है। आप यहां पर अपने दोस्तों के साथ हाई म्यूजिक का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही कुकी शेक, फ्रेश फ्रूट शेक, सैंडविच, पिज़्ज़ा,नाचोज, मोमोज, बरगर, कुकी शेक, क्रीम शेक और भी बहुत कुछ। ज़ील ग्रुप हमेशा से ही वागड़ को आगे बढ़ने में निरंतर प्रयास करता रहा हैं और आगे भी करता रहेगा | डिस्क कैफ़े केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं हैं आज की युवा पीढ़ी को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका भी मिलेगा। ज़ील कैफ़े में आज ही 7230068836 संपर्क करें। इस मौके पर गायत्री शक्तिपीठ के भूपेंद्र पंड्या,  प्रकाश सोनी, राजाराम सेनी, सैयद, चंदन, सहित कई लोग मौजूद रहे।

बुधवार, 11 जनवरी 2023

अखिल राजस्थान रावणा राजपूत महासभा : गजेन्द्रसिंह मांडव को डूँगरपुर युवा जिला अध्यक्ष किया नियुक्त


The Hindi Post, Dungarpur । अखिल राजस्थान रावणा राजपूत महासभा डूँगरपुर - बांसवाडा के तत्वावधान में मेंतवाला क्रिकेट प्रतियोगिता में सम्मिलित डूँगरपुर रावणा राजपूत समाज के युवा व वरिष्ठ समाज बंधुओं की सहमति और प्रत्येक समाज बंधुओ से लिये गए फीडबैक के आधार पर प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चावड़ा की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र रावणा द्वारा गजेन्द्रसिंह मांडव को डूँगरपुर युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। गजेन्द्रसिंह बैंक कर्मचारी है साथ ही समाजिक कार्यों मे भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे है। गजेन्द्रसिंह मांडव ने समाज को संगठित करने और टीएसपी क्षेत्र में ओबीसी आरक्षण की मांग को मजबूती देने की बात कही।



सोमवार, 9 जनवरी 2023

डूंगरपुर : गायत्री शक्तिपीठ में संजीवनी साधना शिविर में शिविरार्थीयो ने लिया तन शुद्धि,मन शुद्धि,आत्म शुद्धि का लाभ, शांतिकुंज हरिद्वार की छात्राओं ने कराया योगाभ्यास


द हिंदी पोस्ट, डूंगरपुर पंचवटी रोड पर श्रीराम नगर में स्थित गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित संजीवनी साधना शिविर में देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से दीक्षा करने वाली छात्राओ ने सोमवार सुबह को गायत्री शक्तिपीठ में यज्ञ और हवन आदि कराया। वही गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में साधना शिविर में शिविरार्थीयो को योगाभ्यास की जानकारी दी। शिविर प्रभारी हरिमुख भट्ट ने बताया कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार की छात्राए जिसमे प्रिया शुक्ला और तनुशी पाठक द्वारा शक्तिपीठ में सुबह में यज्ञ और व्यायाम, प्राणायाम, ध्यान की जानकारी शिविरार्थियों को दी।


गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित तन शुद्धि, मन शुद्धि, आत्म शुद्धि शिविर प्रभारी भट्ट ने बताया कि शिविर में प्राकृतिक चिकित्सा,  योग, प्राकृतिक आहार, प्राकृतिक रसाहार के माध्यम से असाध्य रोगों का उपचार किया जाता है। डायबिटीज ( मधुमेह) को नियंत्रित किया जाता हैं, इसके साथ ही  हाईबीपी, दाद खाज, चर्मरोग, मोटापा, कब्ज, गैस, एसिडिटी, ब्लड प्रेशर, अनिंद्रा, तनाव इत्यादि का उपचार शिविर के माध्यम से किया जा रहा है। शिविर में भाग लेने वाले कई लोगों का मात्र 9 दिनों मे ही 3 से 10 किलो वजन कम हुआ है। 


शिविर में दैनिक कार्यक्रम के अनुसार सुबह जागरण 2:55 बजे जीवन कल्पतरू मेथी एवं गर्म पानी का सेवन के बाद भ्रमण, दैनिक कर्म करने के बाद 4:15 से 5:45 सामूहिक जप, ध्यान प्रार्थना होती हैं। जिसके बाद सुबह में 6:30 से 7:45 बजे तक यज्ञ चिकित्सा सामूहिक पंच कुंडी यज्ञ, 8 बजे काढ़ा, 8:45 से 10:45 योग, प्राणायाम, व्यायाम, ध्यान, आसन, मुद्राएं , प्रातः 11:00 से 11:15 तक जलनेति, नैतिक उद्बोधन की कक्षा के बाद 11:30 बजे प्राकृतिक अल्पाहार होता हैं। जिसके बाद दोपहर 3 बजे तक विश्राम, 3 से 4 तक सामूहिक जप  प्रार्थना, 4:15  भोजन प्रसाद विश्राम, शाम 5:30 से 6:30 सामूहिक जप, ध्यान प्रार्थना , सांय 6:30 से 7:00 सामुहिक स्वाध्याय रात्रि 8:30 बजे शयन कराया जाता है। शिविर में मोबाइल वर्जित रखा गया है।


शिविर के दौरान दैनिक क्रम का सख्ती से पालन करना होगा। शिविर के दौरान मोबाइल वर्जित रहेगा केवल विश्राम एवं रात्रि में इसका उपयोग किया जाएगा। मौसम के अनुकूल पहनने के कपड़े, पूजा, अर्चना, यज्ञ इत्यादि के लिए धोती/साड़ी पहनना अनिवार्य है। शिविरार्थियों को अपने साथ धोती, कुर्ता साथ लेकर आवे यह शिविर संपूर्ण रूप से आवासीय है अतः परिसर से बाहर निकलना वर्जित रहेगा।

डूंगरपुर : विराट शिव कथा को लेकर भूमि पूजन हुआ, 15 से 23 जनवरी को हड़माला में होगी शिव कथा


द हिंदी पोस्ट, डूंगरपुर हड़माला के पास 15 से 23 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय ख्यातनाम शिव कथा मर्मज्ञ गिरि बापू द्वारा होने वाली विराट शिव कथा को लेकर भूमि पूजन सोमवार को हुआ। दोपहर में देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्राएं टोली नायक दीक्षा वरनवाल के निर्देशन में प्रिया शुक्ला तनुशा पाठक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य यजमान विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, बालकृष्ण पंड्या और पंकज व्यास हड़माला, रामद्वारा सेवा समिति के अध्यक्ष सुधीर वाड़ेल, अनिल वाड़ेल, नारायणलाल बनोत, ताजेंग पाटीदार, ईश्वरलाल पाटीदार हड़माला, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया, ललीत पंचाल, दिनेश शर्मा, दीपक मेहता, लालशंकर पूर्व पार्षद दिलीप कोठारी, नरेंद्र भगत, जयंतीलाल सुथार, प्रदीप गामोठ ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कथा को लेकर भूमि पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान यजमानो द्वारा गायत्री यज्ञ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के साथ हवन कुंड में आहुतियां दी। इस अवसर पर धूलजी भाई पाटीदार, गणेश पाटीदार, मुकेश पाटीदार, नटवरलाल बारोट, रेवाशंकर सुथार, अशोक बारोट, नटवरलाल व्यास हड़माला, दीनबन्धु त्रिवेदी, विश्वनाथ पंड्या, तुलसीराम व्यास,गोरेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष लालजी भाई पाटीदार, दीपक मेहता,  वीरभद्र सिंह रामसोर, लालशंकर पाटीदार समेत कई लोग मौजूद थे।


गायत्री परिवार के जिला समन्वयक भूपेंद्र पंड्या ने बताया की पूज्य गिरी बापू की दूधेश्वर महादेव पर शिवकथा पूर्व प्रस्थावित् थी, जो कोविड के कारण स्थगित करनी पड़ी थी। जिसे पूज्य बापू द्वारा ध्यान में रखते हुए दूधेश्वर महादेव की कृपा से तत्काल कथा का समय देने पर यह आयोजन की जोर शोर से तैयारियों के साथ सर्व समाज के लोग लगे हुए है। पंड्या ने बताया कि विराट शिव कथा के मुख्य यजमान कमलेश सिंह राव इस विराट शिव कथा के मुख्य यजमान बने हैं। कई शिव भक्तों में इस विराट आयोजन को लेकर उत्साह बना हुआ है। शिवकथा स्थल पर भूमि पूजन की व्यवस्था देखने गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी नारायण पंड्या, किशोर भट्ट, वेलचंद् पाटीदार, प्रवीण भट्ट, बालकृष्ण पंड्या, पंकज व्यास, धर्मेश पाटीदार, पंकज पाटीदार, कमलेश व्यास, डायालाल पाटीदार पाड़वा, लालशंकर पाटीदार, निलेश जोशी, दीपक जोशी, दीपक मेहता मौजूद रहे।

गुरुवार, 5 जनवरी 2023

जिला स्तरीय घोष वर्ग : 86 स्टूडेंट्स, 21 प्रभारी ले रहे भाग, सिखाई जा रही घोष की कई कलाएं


डूंगरपुर | आसपुर के विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक स्कूल में जिला स्तरीय घोष वर्ग आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 4 जनवरी से शुरू हुआ जो कि 6 जनवरी तक आयोजित होगा। विद्या भारती संस्थान के निर्देशन में ये घोष वर्ग आयोजित किया जा रहा है। इसमें 86 स्टूडेंट्स और 21 प्रभारी भाग ले रहे है। जयंतीलाल प्रजापत ने बताया की घोष वर्ग में आसपुर, बिछीवाड़ा , चीखली, सागवाड़ा, डूंगरपुर संकुल के स्टूडेंट्स भाग ले रहें है। इस दौरान घोष की रचनाओं, राम लव कुश ध्वज प्रणाम का अभ्यास करवाया जा रहा है ।


ये सिखाया जा रहा घोष में

जिला घोष में सामग्री परिचय और दल अनुसार आनक संघ प्रणव, बंसी जांज, त्रिभुज, घोषका प्रथक प्रथक घटा के अनुसार अभ्यास करवाया गया। आनक रचना में लव कुश और किरण रचनाओं का अभ्यास, वादन करण करवाना सिखाया जाएगा। घोष दर्शन में अभिषेक रचना का सामूहिक प्रदर्शन का भी अभ्यास करवाया जाएगा। बंसी वादन में स्वर पाठ का अभ्यास समेत कई कलाएं सिखाई जाएगी।



बुधवार, 4 जनवरी 2023

सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने का विरोध, सागवाड़ा में बार एसोसिएशन, पार्श्व पद्मावती ट्रस्ट व अखिल भारतीय जैन एकता संगठन ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन


डूंगरपुर | सम्मेद शिखरजी को टूरिस्ट प्लेस बनाए जाने के नोटिफिकेशन जारी करने के बाद पूरे देश के जैन समाज द्वारा इसको लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। देश के साथ-साथ विरोध के स्वर राजस्थान के जनजाति क्षेत्र डूंगरपुर जिले में भी देखने को मिल रहे हैं। डूंगरपुर जिले में भी जैन समाज विभिन्न मुख्यालयों पर ज्ञापन देकर अपना विरोध दर्ज करवा रहा है। वहीं बुधवार को सागवाड़ा में अखिल भारतीय जैन एकता संगठन, सागवाड़ा, पार्श्व पद्मावती सेवा संस्था, सागवाड़ा , विश्व जैन संगठन, शाखा सागवाड़ा, बार एसोसिएशन, सागवाड़ा ने भी राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सागवाड़ा उपखंड अधिकारी मणिलाल तीरगर को ज्ञापन सौंपकर नोटिफिकेशन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन में बताया कि सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से 20 तीर्थंकरों की निर्माण भूमि है। 

जैन समाज सहित विभिन्न समाजों का यह आस्था का केंद्र है और सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार इसको टूरिस्ट प्लेस का दर्जा दिया जाता है तो उसकी पवित्रता खत्म हो जाएगी। टूरिस्ट प्लेस होने के कारण यहां पर मांस मदिरा का भी सेवन किया जाएगा। जिसके चलते जैन समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत होगी। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार नोटिफिकेशन को निरस्त कर इस पूरे क्षेत्र को पवित्र क्षेत्र घोषित किया जाए। वही इस अवसर पर पार्श्व पद्मावती सेवा संस्था अध्यक्ष विजय कुमार जैन, अखिल भारतीय जैन एकता संगठन के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गांधी, बार एसोसिएशन सागवाड़ा के अध्यक्ष लाल शंकर पाटीदार, मुकेश गांधी, नरेंद्र गोवाडिया, कुसुम कांत देवडिया, नटवर लाल मुंशी, कांतिलाल सारगिया, आरएसएस नगर संचालक उमाकांत व्यास, एडवोकेट निमेष जैन, निलेश संघवी, हंसमुख शाह, नटवर लाल शाह, सोहनलाल पालविया, चंद्र शेखर शुक्ला, रजनीश जैन, दिनेश जाँगा, जयंतीलाल पंचोरी, विपिन मेहता, आशीष जैन, आजाद शाह, राकेश बुनकर, अजीत सिंह राव, प्रवीण मुंगेड, राहुल मुंगेड, वैभव जैन, कमल संघवी,भावेश गोवड़िया, बाबूलाल बोहरा, पवन बोहरा सहित कई समाज जन मौजूद रहे।