अटल ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्राथमिकता से मूल आधार कार्ड लेकर उपस्थित होना होगा। आधार कार्ड नहीं होने की स्थिति में अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि लेकर उपस्थित हो सकते हैं। मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आयोग द्वारा कोरोना संक्रमित अभ्यर्थियों की परीक्षा हेतु पृथक से व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कोरोना संक्रमित अभ्यर्थी को परीक्षा दिनांक से एक दिन पूर्व सायं 04ः00 बजे तक कोरोना संक्रमण संबंधी रिपोर्ट मय अन्य दस्तावेज ईमेल examplanning.rpsc@rajasthan.gov.in पर सूचित करना आवश्यक होगा। निर्धारित अवधि में सूचना प्राप्त होने पर आयोग द्वारा कोरोना संक्रमण से ग्रसित अभ्यर्थियों के लिए समुचित व्यवस्था की जा सकेगी।
8 विभिन्न विषयों के 9760 पद
8 विभिन्न विषयों के कुल 9760 पदों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा के सुगम संचालन हेतु आयोग द्वारा विषयों को 3 ग्रुपों (ए से सी) में बांटा गया है। निर्धारित कार्यक्रमानुसार ग्रुप-ए की परीक्षा के तहत 21 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान तथा दोपहर 2 से 4.30 बजे तक सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 22 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11 बजे तक ग्रुप बी में सम्मिलित विषयों के सभी अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान परीक्षा तथा 2 से 4.30 बजे तक हिन्दी विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 23 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11.30 बजे तक अंग्रेजी एवं दोपहर 2 से 4.30 बजे तक उर्दू विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 24 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11 बजे तक ग्रुप-सी में सम्मिलित विषयों के सभी अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान परीक्षा तथा दोपहर 2 से 4.30 बजे तक विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 26 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11.30 बजे तक संस्कृत विषय एवं दोपहर 2 से 4.30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पंजाबी विषय की परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11.30 बजे तक किया जाएगा।
वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022- 21 से 27 दिसंबर तक होगा परीक्षाओं का आयोजन
4/
5
Oleh
Hindi Post

