सोमवार, 12 दिसंबर 2022

राजस्थान आईटी क्रिकेट टूर्नामेंट-2022 विभाग के संयुक्त सचिव एवं तकनीकी निदेशक ने किया विजेता टीम को सम्मानित


जयपुर। राजस्थान आईटी क्रिकेट टूर्नामेंट Rajasthan IT Cricket Tournament-2022 के तृतीय संस्करण का फाइनल मैच रविवार को स्थानीय भवानी निकेतन ग्राउन्ड में आयोजित हुआ।  फाइनल मैच में आईटी डेविल्स (यशपाल लायन्स) ने जोधपुर रॉयल्स के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में जीत हासिल की। विजेता टीम को सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त सचिव एवं तकनीकी निदेशक सुनील छाबरा द्वारा आईटी कप से सम्मानित किया गया। 



क्रिकेट लीग के मुख्य आयोजक रितेश कुमार शर्मा ने बताया कि लीग का उद्घाटन 3 दिसंबर को सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग के आयुक्त आशीष गुप्ता द्वारा किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की 26 टीमों ने भाग लिया जिसके अंतर्गत 400 खिलाड़ियों द्वारा अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया। शर्मा ने बताया कि फाइनल मैच में आईटी डेविल्स के कप्तान देवर्षि शर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त किया।  

Artikel Terkait

राजस्थान आईटी क्रिकेट टूर्नामेंट-2022 विभाग के संयुक्त सचिव एवं तकनीकी निदेशक ने किया विजेता टीम को सम्मानित
4/ 5
Oleh

Berlangganan

Suka dengan artikel di atas? Silakan berlangganan gratis via email