सोमवार, 12 दिसंबर 2022

सवाईमाधोपुर : मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी कुशतला राजकीय विद्यालय में सौगात, नवीन कृषि संकाय स्वीकृत


सवाईमाधोपुरमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाईमाधोपुर के कुशतला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (ब्लॉक-चौथ का बरवाड़ा) में नवीन कृषि संकाय खोले जाने की मंजूरी दी है। सोमवार को गहलोत की सवाई माधोपुर यात्रा के दौरान कुशतला राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ बातचीत करते हुए विद्यालय में कृषि संकाय शुरू करने की मांग की। 


मुख्यमंत्री गहलोत ने विद्यार्थियों की मांग पर त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए विद्यालय में नवीन कृषि संकाय खोलने के आदेश प्रदान किए।  गहलोत के इस संवेदनशील निर्णय से विद्यालय में कृषि संकाय शुरू होने पर विद्यार्थियों को निकटतम स्थान पर रूचि के संकाय में पढ़ने का अवसर मिल सकेगा। 

Artikel Terkait

सवाईमाधोपुर : मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी कुशतला राजकीय विद्यालय में सौगात, नवीन कृषि संकाय स्वीकृत
4/ 5
Oleh

Berlangganan

Suka dengan artikel di atas? Silakan berlangganan gratis via email