सोमवार, 12 दिसंबर 2022

जोधपुर गैस ब्लास्ट मामला : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, पीड़ितों के परिवार को मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग, राजपूत करणी सेना ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी


जोधपुर । राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जोधपुर गैस ब्लास्ट मामले को लेकर मंगलवार को जोधपुर जिला  कलेक्टर को विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा दिया गया। ज्ञापन में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जोधपुर गैस ब्लास्ट में मृतकों के परिवार को 50 लाख रुपये, एक सरकारी नौकरी एवं पीड़ितों के परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की। 


जोधपुर गैस ब्लास्ट मामले में गैस कंपनी पर भी तुरंत कार्यवाही हो और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा की मांग की। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए एक सप्ताह में मांगे नही मानी जाती हैं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।


इस दौरान राष्ट्रीय सचिव एवं जोधपुर संभाग अध्यक्ष उमरावसिंह जोधा, जोधपुर संभाग उपाध्यक्ष मुकेशसिंह राजावत, अध्यक्ष वी.पी.सिंह बीसलपुर, पूर्व जिला अध्यक्ष एव जोधपुर जिला प्रभारी गजेन्द्रसिंह भाटी तिवारी, तहसील अध्यक्ष गोपालसिंह गोगादेव, जोधपुर मीडिया प्रभारी भगतसिंह चाँदरक, तहसील मीडिया प्रभारी बहादुरसिंह खारिया सहित कई करणी सेनिक मौजूद रहे।

Artikel Terkait

जोधपुर गैस ब्लास्ट मामला : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, पीड़ितों के परिवार को मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग, राजपूत करणी सेना ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
4/ 5
Oleh

Berlangganan

Suka dengan artikel di atas? Silakan berlangganan gratis via email