मुख्य सचिव ने शिल्पग्राम में बायर सेलर मीट का किया अवलोकन- स्टॉल्स पर पहुंच कर कलाकारों से की बातचीत
जयपुर। प्रदेश की मुख्य सचिव उषा शर्मा मंगलवार को उदयपुर दौरे पर पहुंची। दोपहर में मुख्य सचिव ने वहां पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा स्थापित शिल्प ग्राम का दौरा किया और जी 20 शेरपा बैठक के तहत विदेशी अतिथियों के भ्रमण के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने लोक कलाकारों की प्रस्तुति और अतिथियों द्वारा कलाकारों के साथ संवाद के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में आवश्यक जानकारी ली। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक किरण सोनी गुप्ता, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट और जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने विदेशी अतिथियों के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।
मुख्य सचिव ने शिल्पग्राम परिसर में ही उदयपुर जिला उद्योग केंद्र के तत्वावधान में आयोजित बायर सेलर मीट में भी भाग लिया। उन्होंने यहां पर मौजूद कई कलाकारों से बातचीत की और जी 20 शेरपाओं के लिए विशेष तौर पर सजाए गए स्टॉल का अवलोकन भी किया।
जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू माली ने बायर सेलर मीट के तहत की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, पश्चिमी सांस्कृतिक केंद्र निदेशक किरण सोनी गुप्ता एवं जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा मौजूद रहे।
मुख्य सचिव ने शिल्पग्राम में बायर सेलर मीट का किया अवलोकन- स्टॉल्स पर पहुंच कर कलाकारों से की बातचीत
4/
5
Oleh
Hindi Post
Berlangganan
Suka dengan artikel di atas? Silakan berlangganan gratis via email