करीना शर्मा/कविता जोशी @ जयपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना chiranjeevi Swasthya Bima yojana आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस कल्याणकारी योजना से नन्हें-मुन्ने बच्चों के जीवन में भी खुशहाली आयी है। धौलपुर जिले के ग्राम दौनारी की निवासी आफरीन पुत्री रशीद अहमद को जन्म से ही दिल की बीमारी थी। जिले में चल रहे सुपोषित बचपन कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र पर पहुंच कर सभी बच्चों की हैल्थ स्क्रीनिंग की। इसी दौरान आफरीन की सांस फूलने की तकलीफ के बारे में चिकित्सकीय दल को बताया गया और उच्च स्तरीय चिकित्सकीय जांच में पता चला कि उसके दिल में छेद है।
जन्मजात दिल में छेद की बीमारी का पता चलने पर आरबीएसके RBSK Hospital चिकित्सकीय दल ने आफरीन के पिता को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना chiranjeevi Swasthya Bima yojana के बारे में जानकारी दी। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण करवाया गया। जिला स्तर से प्राथमिक जांच के बाद आफरीन को उपचार के लिए जयपुर भेजा गया। 29 जुलाई को जयपुर के इंडस अस्पताल में आफरीन का विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने हार्ट का सफल ऑपरेशन करते हुए उसे दिल में छेद की बीमारी से निजात दिलाई। अब आफरीन बिल्कुल ठीक है।
सरकार ने उठाया डेढ़ लाख का खर्च
आफरीन के पिता रशीद अहमद ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। ऑपरेशन में भी लगभग 1.5 लाख का खर्चा था, जिसको वहन करना उनके बस में नहीं था। ऐसे में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना उनके लिए वरदान बनकर आई। आफरीन के परिजन राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते नहीं थकते।
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना- आफरीन की हुई निःशुल्क हार्ट सर्जरी
4/
5
Oleh
Hindi Post
