हिंदी पोस्ट (Hindi Post Now) पर आज की इस पोस्ट में हम आपको फैक्ट्री में साबुन कैसे बनाया जाता है ? (How is soap made in the factory?) इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे | बस आप पोस्ट को पूरा पढ़े, साथ ही इस पोस्ट की जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करे |
फैक्ट्री में साबुन कैसे बनाया जाता है ? (How is soap made in the factory?)
अब आइए हम बात करते हैं कि फैक्ट्री में साबुन कैसे बनाया जाता है ?
1. साबुन बनाने के लिए सबसे पहले कास्टिक सोडा के साथ नेचुरल फेट को मिलाया जाता है फिर काफी देर तक इस मिक्सचर में सेंट मिलाकर इसे खोलते पानी के साथ गर्म किया जाता है | करीब 18 मिनट के बाद यह मिक्सचर काफी गाढ़ा हो जाता है |
2. जिसे प्रेशर की मदद से छोटे-छोटे छेदों के जरिए कन्वेयर बेल्ट की मदद से आगे भेजा जाता है | अब कन्वेयर बेल्ट में जाते ही ये गाढ़ा लिक्विड सख्त होने लगता है |
3. कुछ ऐसे प्रेशर रोलर से इस मिक्सचर को गुजारा जाता है | इसके बाद यहां से निकलने के बाद इस मिक्सचर का शेप पतला हो जाता है और इन पतली पतली शेप को ग्राइंडर की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया जाता है |
4. जिसके बाद अच्छी तरह से बारीक हो जाने के बाद इसे एक मिक्सचर मशीन में आगे भेजा जाता है जहां इसमें मनचाहा कलर मिलाया जाता है और साथ मे ही सेंट वाला तेल भी मिला दिया जाता है | इस सेंट वाले तेल से साबुन में इतनी अच्छी सुगंध आती है |
5. अब इस मिक्सचर को करीब 15 मिनट तक मिलाया जाता है | जिसके बाद बड़ी सी डाई या साचा की मदद से प्रेशर दिया जाता है | जिसके बाद से यहीं से साबुन के आकार की लंबी-लंबी पटिया बाहर निकलने लगती हैं | अब इसके बाद एक कटर मशीन से छोटे-छोटे हिस्सों में काट दिया जाता है |
6. आपको यह जानकारी देना आवश्यक है कि पहले के समय में लोग साबुन बनाने के लिए इसे पैरों की मदद से कांटा करते थे |
7. लेकिन अब यह सारा काम न्यूमेटिक मशीनों की मदद से बड़ी आसानी के साथ किया जाता है |
8. अब साबुन सही आकार से कट जाने के बाद इस पर कंपनी की ब्रांडिंग लगाई जाती है |
9. जिसके बाद साबुन को क्वालिटी चेकिंग के लिए भेज दिया जाता है | जहापर साबुन ठीक तरह से नहीं बने होते उन्हें अलग निकाल दिया जाता है | इस प्रक्रिया में बड़ी सावधानी के साथ सभी साबुनों को अच्छी तरह से चेक किया जाता है |
10. चेकिंग के दौरान जो साबुन पास हो जाते हैं तो उन्हें पैकेजिंग एरिया में भेज दिया जाता है |
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी या कॉमेंट बॉक्स में बताये और साथ मे आपको कौन से टॉपिक पर जानकारी चाहते हैं हमें कमेंट में जरूर बताएं |


.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)