इस दौरान राजोरिया ने विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने बूथ पर बीएलओ को समस्त प्रकार के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने और हर पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। राजोरिया ने बीएलओ को मुख्य रूप से युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करवाने के निर्देश दिये। राजोरिया ने पोद्दार कॉलेज में चुनावी पाठशाला कार्यक्रम में शिरकत की और तीन बच्चों को ब्रांड एंबेसेडर बनाया जो कि 17 साल से अधिक आयु के युवाओं को वोटर हेल्पलाइन एप और गरुड़ा एप के जरिये मतदाता सूची में पंजीकृत करने करवाने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही राजोरिया ने मतदाताओं के समक्ष आ रही समस्याओं को ध्यान से सुना और बीएलओ को समस्या के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से हटाए जाने वाले और जोड़े जाने वाले नामों का निश्चित प्रक्रिया के तहत सत्यापन किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी वोटर को अपने मतदान के अधिकार से वंचित ना रहना पड़े। रोल आब्र्जवर उर्मिला राजोरिया के दौरे के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमृता चौधरी, संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
18 साल से अधिक आयुवर्ग वालों का मतदाता सूची में नाम हो सुनिश्चित - रोल ऑब्र्जवर, जयपुर संभाग
4/
5
Oleh
Hindi Post
