शनिवार, 10 दिसंबर 2022

जिले में 35 हजार नए किसान फसली ऋण से जुड़ेंगे, रजिस्ट्रार ने ग्राम सेवा सहकारी समिति का विजिट किया


जयपुर रजिस्ट्रार सहकारितामेघराज सिंह रतनू ने कहा कि केन्द्रीय सहकारी बैकों में कम्प्यूटर प्रोग्रामरप्रबंधक एवं बैंकिग सहायक Computer Programmer, Manager & Banking Assistant के रिक्त 551 पदों पर भर्ती की शीघ्र ही विज्ञप्ति जारी की जाएगीताकि बैंकों में होने वाले कार्यों में गति आ सके। उन्होंने कहा कि राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड को बैंकों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पदों की सूचना भेजी जा चुकी है।  रतनू शनिवार को जयपुर जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितिधानक्या में सदस्य किसानों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में लाख नए किसानों को फसली ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से जयपुर जिले में 35 हजार नए किसानों को फसली ऋण वितरण किया जाएगा और नवम्बर, 2022 तक 12 हजार नए किसानों को फसली ऋण दिया जा चुका हैं। उन्होंने समिति में ऋण वितरण की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली तथा मौके पर ही समिति ने सदस्य किसान की बॉयोमैट्रिक पद्धति से ऋण से संबंधित प्रक्रिया को पूरा किया।


रजिस्ट्रार ने किसानों से सहकारी समिति में संचालित हो रहे कस्टम हायरिंग सेन्टर के बारे में जानकारी ली और किसानों को इससे मिल रहे लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा की। केन्द्रीय सहकारी बैंकजयपुर के प्रबंध निदेशक मदन लाल गुर्जर ने बताया कि समिति द्वारा कस्टम हायरिंग सेन्टर से 2.36 लाख का लाभ अर्जित किया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जयपुर जिले में 17 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कस्टम हायरिंग सेन्टर की शुरूआत हुई है तथा इस वर्ष 16 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कस्टम हायरिंग सेन्टर की स्वीकृति जारी की गई है। विजिट के दौरान उपस्थित किसानों ने रजिस्ट्रार को मृत किसानों की हिस्सा राशि वापस लेने में पोर्टल से संबंधित आ रही परेशानी से अवगत कराया। किसानों ने ऑनलाइन फसली ऋण वितरण की प्रशंसा की। इस अवसर पर ग्राम सेवा सहकारी समितिधानक्या के अध्यक्ष सुवालाल दादरवालग्राम सेवा सहकारी समितिश्योसिंहपुरा के अध्यक्षराधेश्याम यादवग्राम सेवा सहकारी समितिदुर्जनियावास के अध्यक्ष चंदाराम लिलवाडियाग्राम पंचायतधान्क्या के संरपचरामजी लाल गोरा तथा बड़ी संख्या में सदस्य किसान उपस्थित थे।

Artikel Terkait

जिले में 35 हजार नए किसान फसली ऋण से जुड़ेंगे, रजिस्ट्रार ने ग्राम सेवा सहकारी समिति का विजिट किया
4/ 5
Oleh

Berlangganan

Suka dengan artikel di atas? Silakan berlangganan gratis via email