मंगलवार, 27 दिसंबर 2022

शिक्षा राज्य मंत्री ने किया नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की कार्यशाला रिपोर्ट का विमोचन

जयपुर। प्रदेश की शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुपालना के क्रम में एक दिवसीय कार्यशाला की रिपोर्ट बुकलेट का विमोचन मंगलवार को शिक्षा संकुल में किया गया। इस अवसर पर राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की प्रगति के संबंध में पावर पॉइंट प्रेजेन्टेशन भी प्रस्तुत किया गया।


राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों से संबंधित निर्देशों के अनुसार राज्य में स्कूली शिक्षकों के लिए आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित कर उसकी रिपोर्ट भारत सरकार को प्रेषित करनी होती है। इसी प्रावधान के तहत तैयार की गई कार्यशाला रिपोर्ट की रंगीन बुकलेट का विमोचन शिक्षा राज्य मंत्री द्वारा किया गया। राज्य में यह कार्यशाला सितम्बर माह में आयोजित की गई थी जिसमें विभिन्न विभागों से लगभग 200 प्रतिभागी सम्मिलित हुए थे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विजन में भारत के समाज को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जीवन्त एवं न्याय संगत ज्ञान समाज में बदलने में योगदान करना सम्मिलित है। इसके साथ ही इस विजन में मौलिक कर्त्तव्यों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति गहरा बोध विकसित करना, मानवाधिकारों, स्थायी विकास, वैश्विक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होना भी सम्मिलित है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित 202 टास्क की प्रगति रिपोर्ट भी प्रति माह गूगल ट्रेकर के माध्यम से शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार को प्रेषित की जाती है। यह विमोचन समग्र शिक्षा की समीक्षा बैठक में किया गया जिसमें राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् के राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मोहन लाल यादव के साथ अन्य उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहें। 

Artikel Terkait

शिक्षा राज्य मंत्री ने किया नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की कार्यशाला रिपोर्ट का विमोचन
4/ 5
Oleh

Berlangganan

Suka dengan artikel di atas? Silakan berlangganan gratis via email