बजट पर सुझाव देने के लिए बुलाए गए कांग्रेस के एक दिन के अधिवेशन में सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी है। CM ने कहा, 'यह कहना बंद कर दीजिए कि हमारी सरकार रिपीट नहीं हो रही है। यदि हम रिपीट करेंगे तो यह राजस्थान नहीं बल्कि देश के लिए होगा। जो नेता खुद के मुंह से पार्टी के लिए उलटी बात कहे, वह पार्टी का वफादार नहीं है। पार्टी के प्रति वफादार रहो, निष्ठावान रहो, समर्पित रहो और धैर्य रखो। ईमानदारी उसी में है। सबको पद मिल नहीं सकते।
गलतियां सबसे होती हैं। हुई होंगी, नेता कार्यकर्ता नाराज होते हैं, लेकिन हम तय कर लें कि पार्टी हित में सब कुछ भूलकर सरकार दोबारा बनवानी है। हम अगर निकल जाएंगे और एक स्वर में बोलेंगे तो सरकार जरूर फिर से बनेगी। पर खुद के मुंह से उलटी बात करेंगे तो कुछ नहीं होगा। जो ऐसा बोलता है, वह कांग्रेस का वफादार नहीं है।'
सीएम ने कहा, हम एक स्वर में बोलेंगे तो सरकार जरूर फिर बनेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि गलतियां सबसे होती हैं, हुई होंगी, नेता कार्यकर्ता नाराज होते हैं, लेकिन हम तय कर लें कि पार्टी हित में सब कुछ भूलकर फिर से सत्ता हासिल करना है। हम अगर निकल जाएंगे और एक स्वर में बोलेंगे तो कामयाबी मिलेगी।
गहलोत बोले- सरकार रिपीट नहीं होगी, कहना बंद करें, हम एक स्वर में बोलेंगे तो सरकार जरूर फिर बनेगी
4/
5
Oleh
Hindi Post
