विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने जर्मनी के संसदीय दल के सभी प्रतिनिधियों का राजस्थान विधानसभा पहुंचने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर राजस्थान विधानसभा की पर्यावरण समिति के सदस्य बाबूलाल खराडी, हाकम अली खां, खुशवीर सिंह, राकेश पारीक, विधानसभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा और राजस्थान सरकार के पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव शिखर अग्रवाल भी उपस्थित थे।
जर्मन समिति की चेयरपर्सन लीसा बादुम ने भी जर्मनी में वन एवं पर्यावरण क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। दल के सदस्य डॉ. कर्मबा डियाबी, मनफ्रेड ग्रुंड, ओल्फ इन डेर बीक, स्टेफन केउटर और थॉमस ब्रुन्स भी बैठक में मौजूद थे।
जर्मनी के संसदीय दल की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात
4/
5
Oleh
Hindi Post



