सागवाड़ा। सहस्त्र बड़ी औदीच्य ब्राह्मण समाज जिला कार्यकारिणी डूंगरपुर का शपथ ग्रहण समारोह और खेलकूद प्रतियोगिता का दो दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार को महाराणा प्रताप स्कूल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष और समाज के वयोवृद्ध डायालाल उपाध्याय, अध्यक्षता पूर्व विधायक बांसवाड़ा रमेश चंद्र पंड्या, विशिष्ट अतिथि शिक्षा प्रचार समिति के अध्यक्ष हेमेंद्र उपाध्याय, जयदेव शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष जमुना लाल भट्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष हितेश रावल, दस गांव संगठन अध्यक्ष जगदीश, बारह गांव कतिसोर चौखला अध्यक्ष, पूंजपुर लक्ष्मीकांत पंड्या, टामटिया चौखला हेमेंद्र भट्ट, सरोदा चंद्रकांत शुक्ला, हेमंत दादा पाठक, महिला प्रतिनिधि दीपा भट्ट और माया पाठक थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महेश पाठक और जिला महामंत्री विद्या शंकर पाठक, युवा संगठन कोर कमेटी के मुकेश पंड्या और सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने स्वागत उद्बोधन दिया। जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि द्वारा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान वॉलीबॉल और बैडमिंटन के मैच हुए। संचालन अखिलेश पंड्या ने किया और आभार मोहन लाल पंड्या टामटिया ने जताया।
इस अवसर पर जगदीश मेहता सरोदा, हरीश पंड्या, गजेंद्र रावल पूंजपुर, शैलेंद्र रावल पुनाली उमेश रावल डूंगरपुर एडवोकेट विपिन शर्मा गोवाडी, हेमेंद्र पंड्या और दिनेश पंड्या टामटिया, सुभाष दवे, पंकज पंड्या, अनुराग पाठक, उमाकांत व्यास सागवाड़ा, मीडिया प्रभारी विनोद भट्ट, योगेश पंड्या, दिलीप दवे, महेश शुक्ला सरोदा, गजेंद्र जोशी, कृष्णा शुक्ला, आशा पाठक समेत समाजजन मौजूद थे।
डूंगरपुर : सागवाड़ा में सहस्त्र बड़ी औदीच्य ब्राह्मण समाज का दो दिवसीय शपथ ग्रहण समारोह और खेलकूद प्रतियोगिता हुई
4/
5
Oleh
Hindi Post