जयपुर। प्रदेश की लोकप्रिय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत 7वीं ट्रेन मंगलवार को जयपुर से तिरुपति के लिए रवाना हुई। एक हजार से ज्यादा यात्री इस ट्रेन के जरिए निःशुल्क तिरुपति तीर्थस्थल का भ्रमण करेंगे। देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने सभी तीर्थ यात्रियों की सुखद यात्रा के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि देवस्थान विभाग द्वारा बुजुर्ग यात्रियों की आरामदायक यात्रा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। पूर्व में गई 6 ट्रेनों से आए यात्रियों से भी फीडबैक लेकर भी व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है। रावत ने बताया कि 7वीं ट्रेन में 745 यात्री जयपुर से रवाना हुए, जबकि 75 सवाईमाधोपुर से और 260 यात्री कोटा से सवार हुए। उन्होंने बताया कि ट्रेन में ट्रेन प्रभारी, अनुरक्षक और डॉक्टर की टीम हर समय उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा में लॉटरी की मुख्य सूची में चयनित यात्रियों को ही आमंत्रित किया गया था। उनमें से अनुपस्थित रहने वाले यात्रियों के स्थान पर वेटिंग वाले यात्रियों को मौका दिया गया। रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणाओं में से एक वरिष्ठ तीर्थजन यात्रा योजना-2022 के तहत प्रदेश के 20 हजार वरिष्ठ नागरिकों को देवस्थलों का भ्रमण करवाया जा रहा है, इनमें से 18 हजार यात्रियों को ट्रेन से और 2000 यात्रियों को हवाई जहाज से यात्रा करवाई जा रही है।
वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत 7वीं ट्रेन हुई रवाना, तिरुपति के दर्शन कर सकेंगे 1 हजार से ज्यादा वरिष्ठजन
वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत 7वीं ट्रेन हुई रवाना, तिरुपति के दर्शन कर सकेंगे 1 हजार से ज्यादा वरिष्ठजन
4/
5
Oleh
Hindi Post

