क्षत्राणी कल्प योजना प्रमुख छगनसिंह सिणली ने बताया की जय राजपुताना संघ चोहटन तहसील सयोंजक मदन सिंह ढोक के नेतृत्व में आज चोहटन तहसील के दूधवा ग्राम में आर्थिक रूप से प्रभावित परिवार को सिलाई मशीन वितरण कर परिवार को आगे भी संघ की तरफ से सदैव साथ निभाने का वादा किया ।
इस दौरान बाड़मेर जिला मीडिया प्रभारी रावत सिंह खारिया ने बताया कि क्षत्राणी कल्प उन संकटग्रस्त विधवा क्षत्राणीयो को जीवन जीने का सहारा है इस योजना में स्थानीय कार्यकर्ताओ के सहयोग से समाज की विधवा महिलाओं को मासिक पेंशन,रोजगार के लिए सिलाई मशीनें, बच्चों के लिए पढ़ाई का खर्च आदि उठाकर सहयोग करते है ।
इस दौरान सवाई सिंह रामसर, अध्यक्ष कुंवर सांग सिंह दुधवा, गेन सिंह दूधवा, जसवंत सिंह दूधवा, सवाई सिंह घोनिया, सवाई सिंह सनाऊ, घोपाल सिंह घोनिया, सुरतान सिंह घोनिया, खेत सिंह Hkt, वीरम सिंह ढोक आदि संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
