मंगलवार, 13 दिसंबर 2022

पत्रकार संघ सागवाडा का अनोखा प्रदर्शन : फुल मिठाई देकर नगर पालिका ईओ को सौंपी पट्टों की कॉपी

: पत्रकारों को आवंटित भूखंड पर बनी बाउंड्रियों को तोड़ने का मामला।

: पत्रकार कॉलोनी के पट्टों की मूल कॉपी राजस्थान के राज्यपाल को देंगे।

कुलदीप सिंह @ डूंगरपुर । जिले के सागवाडा मे पत्रकार कॉलोनी के नाम से नगर पालिका सागवाडा की ओर से वर्ष 2013 में पत्रकारों को आवंटित भूखंड पर बनी बाउंड्री तोड़ने के मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को एक बार पट्टों की प्रतिलिपि सौंपी गई।

ईओ को सौंपे ज्ञापन में पत्रकारों ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से राज्य के समस्त पत्रकारों को भूखंड आवंटन के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री से मिले निर्देश के बाद वर्ष 2013 में सागवाड़ा नगरपालिका बोर्ड ने सागवाड़ा में पत्रकारों को रियायती दर पर भूखंड आवंटित किये थे ।


इसके बाद पत्रकारों की ओर से उक्त भूखंडो पर पट्टा रजिस्ट्रेशन भी करा दिया गया था। जिसके बाद पत्रकारों ने अपने भूखंडो पर बाउण्ड्रीवाल भी करा दिया था। अब वर्ष 2022 में नगरपालिका की ओर से उक्त भूखंडो की सुरक्षा नहीं की जा रही है ।

अब पत्रकारों के भूखंडो पर कब्जा कर किया जा रहा है । पत्रकारों के भूखंडो पर बाउण्ड्रीवाल तोड़ी जाने की घटना के बाद पालिका प्रशासन की ओर से पत्रकारों के हित में कोई कदम नहीं उठाये गए। ऐसे में वर्ष 2013 में राज्य सरकार की योजना के तहत पत्रकारों को आवंटित भूमि के पट्टो का कोई ओचित्य नहीं रह जाता है ।

जिससे पट्टों की प्रतिलिपि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को दी गई है साथ ही पट्टो की मूल कॉपी महामहिम राज्यपाल को दी जाएगी।

सम्बंधित खबरे पढ़े : डूंगरपुर : सागवाड़ा में किसके शह मे पनप रही है भूमाफियाओं की गुंडागर्दी ?

Artikel Terkait

पत्रकार संघ सागवाडा का अनोखा प्रदर्शन : फुल मिठाई देकर नगर पालिका ईओ को सौंपी पट्टों की कॉपी
4/ 5
Oleh

Berlangganan

Suka dengan artikel di atas? Silakan berlangganan gratis via email