शनिवार, 17 दिसंबर 2022

मुख्यमंत्री ने वेदांता पिंकसिटी हॉफ मैराथन का किया फ्लैग ऑफ - ‘रन फॉर जीरो हंगर‘ थीम पर आयोजित हुई मैराथन


जयपुर। राज्य सरकार के ‘कोई भूखा ना सोए‘ संकल्प को साकार करती वेदांता पिंकसिटी हॉफ मैराथन रविवार को आयोजित हुई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रातः 6ः30 बजे अल्बर्ट हॉल, जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर मैराथन का फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने धावकों से हाथ मिलाकर आगे बढ़ते रहने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।  


‘रन फॉर जीरो हंगर‘ थीम पर आयोजित मैराथन में तीन कैटेगरी 21, 10 व 5 किलोमीटर में धावकों ने दौड़ पूरी करते हुए ‘कोई भूखा ना सोए‘, ‘निरोगी राजस्थान‘ और आगे बढ़ने का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि इस मैराथन में सभी धावक मिलकर जितने मीटर दौड़े हैं, आयोजक समूह की ओर से उतने जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जाएगा। 


इस अवसर पर श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई, वेदांता समूह व आयोजन से जुड़ी प्रिया अग्रवाल हेब्बर, आकर्ष हेब्बर, रितु झिंगन और डॉ. मनोज सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Artikel Terkait

मुख्यमंत्री ने वेदांता पिंकसिटी हॉफ मैराथन का किया फ्लैग ऑफ - ‘रन फॉर जीरो हंगर‘ थीम पर आयोजित हुई मैराथन
4/ 5
Oleh

Berlangganan

Suka dengan artikel di atas? Silakan berlangganan gratis via email