प्रदर्शनी में सूचना और जनसम्पर्क विभाग की स्टॉल पर आओ खेले खेल, सब मिल हो जाएं एक’ पज़ल गेम बच्चों और युवाओं में खासा लोकप्रिय रहा। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित इस जिग्सा पजल गेम को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा भी सराहा गया। स्टॉल के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने सूचना और जनसम्पर्क विभाग द्वारा किये गए विभिन्न नवाचारों की सराहना की। उन्होंने विजिटर्स बुक में विभाग को शुभकामना सन्देश भी दिया ।
इसके अलावा प्रदर्शनी में चिकित्सा विभाग की स्टॉल में प्रदर्शित एसएमएस अस्पताल के प्रस्तावित आईपीडी टावर का मॉडल, आवासन मंडल की स्टॉल पर प्रदर्शित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब का मॉडल, चिरंजीवी सेल्फी, परिवहन विभाग का ड्राइविंग सिम्युलेटर, सौर ऊर्जा से संचालित सीवरेज क्लीनिंग रोबोट भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। गोपाल सिंह खींची और उनके साथी कलाकारों ने मांड गायकी से समां बांध दिया। उन्होंने पधारो महारे देश और नीम्बुड़ा नीम्बुड़ा जैसे गीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया। 20 अक्टूबर तक चलने वाली ये प्रदर्शनी प्रतिदिन सायं 7 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।
राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
4/
5
Oleh
Hindi Post

