गुरुवार, 15 दिसंबर 2022

जिला स्तरीय प्रदर्शनी में सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें - सीकर प्रभारी मंत्री


सीकर। उद्योग मंत्री एवं सीकर जिले की प्रभारी मंत्री शकुंन्तला रावत ने गुरुवार को सर्किट हाउस में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रदर्शनी, जिला दर्शन पुस्तिका विमोचन के साथ ही आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली तथा निर्देशित किया कि वर्तमान सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रदर्शनी में सभी विभाग  एक दूसरे से समन्वय बनाकर 4 वर्ष में जिले में पूर्ण हुए कार्यों और सरकार की जनकल्याणकारी योजना के लाभार्थियों की पूरी रिपोर्ट तैयार कर निर्धारित तिथि तक फ्लैक्सीस बोर्ड तैयार करवाकर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि इन्हें प्रर्दशनी में दिग्दर्शित किया जा सके।


प्रभारी मंत्री रावत ने निर्देश दिये कि सरकार ने पिछले 4 वर्षो में अपने सुशासन और  फ्लैगशिप जनकल्याणकारी योजनाओं द्वारा राज्य के आम नागरिकों को लाभान्वित किया है, विशेषकर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना Chief Minister Chiranjeevi Health Insurance Scheme, उड़ान योजना flight plan, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना Chief Minister's Kanyadan Yojana, जल जीवन मिशन Jal Jeevan Mission,शहरी रोजगार गारंटी योजना Urban Employment Guarantee Scheme, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन Chief Minister's Small Industries Promotion, मनरेगा योजना MNREGA Scheme, सार्वजनिक निर्माण Public Works, कृषि विभाग Agriculture Department, विद्युत विभाग सहित विभिन्न योजनाओं  द्वारा राज्य के प्रत्येक आम नागरिक को राहत पहुंचाई गई है इसलिए इन योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी हो सके इसको जिला स्तरीय प्रदर्शनी में लगवाना सुनिश्चित करें। बैठक में सीकर  जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव, एडीएम रतन कुमार, बीसूका जिला उपाध्यक्ष सुनीता गठाला, सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Artikel Terkait

जिला स्तरीय प्रदर्शनी में सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें - सीकर प्रभारी मंत्री
4/ 5
Oleh

Berlangganan

Suka dengan artikel di atas? Silakan berlangganan gratis via email