हनुमानगढ़ । जिले के राजकीय महाविद्यालय टिब्बी में राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय हनुमानगढ़ के नोडल प्रभारी डॉ. विनोद कुमार जांगिड़ , सहायक आचार्य सिद्धार्थ राव और सहायक आचार्य डॉ. विनोद खुड़ीवाल द्वारा नवनिर्मित भवन के निर्माण की गुणवता जाँच की गई । भवन निर्माण कार्य में प्रयोग लाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर निर्देष दिए।
इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय, टिब्बी प्राचार्य डॉ. अनिता शर्मा, डॉ. श्योनारायण रेंगर, डॉ. हनुमान प्रसाद, अमरजीत , प्रदीप कुमार, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता मोहन महावार , सहायक कनिष्ठ अभियंता वीरेन्द्र सिंह, नगरपालिका प्रतिनिधि कुलवंत सुथार एवं अन्य लोग उपस्थित रहें। पार्षद सुरजीत सिंह खीचड़ ने महाविद्यालय के पास फैले गंदे पानी को सोमवार तक बंद करवाने का आश्वासन दिया।
हनुमानगढ़ : राजकीय महाविद्यालय टिब्बी में की गई नवनिर्मित भवन के निर्माण की गुणवत्ता जाँच
4/
5
Oleh
Hindi Post
.jpeg)
