शनिवार, 10 दिसंबर 2022

अवैध जिप्सम भरकर ले जा रहे तीन ट्रक/डम्फर को किया जब्त

 


- हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
- एक ट्रक से 1 लाख 40 हजार की शास्ती वसूली, दो ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई जारी

हनुमानगढ़। जिले में अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए खनिज विभाग की टीम ने शुक्रवार रात जिप्सम भरकर ले जा रहे तीन अवैध ट्रकों को जब्त कर रावतसर थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। खान एवं भू-विज्ञान विभाग के सहायक खनि अभियंता एस.सी अग्रवाल ने बताया कि अधीक्षण खनि अभियंता, बीकानेर के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं निर्गमन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 

 
अभियान के तहत 9 दिसम्बर शुक्रवार को रात्रि में खनिज विभाग हनुमानगढ़ व श्रीगगांनगर की संयुक्त टीमों द्वारा खनिज जिप्सम के अवैध खनन/निर्गमन की संयुक्त चैकिग के दौरान हरदासवाली रोड़ तहसील रावतसर पर तहसील सुरतगढ़ के ग्राम हनुमान खेजड़ी व ठेठार से अवैध रुप से खनिज जिप्सम भरकर लाये जा रहे 3 ट्रक/डम्पर को चेक करने पर अवैध जिप्सम पाये जाने पर पुलिस थाना, रावतसर की सुपुर्दगी में दिया गया।


अग्रवाल ने बताया कि एक डम्पर मालिक से खनिज जिप्सम की शास्ती राशि एक लाख चालीस हजार रुपये वसूल की गई तथा 2 डम्पर पुलिस थाना रावतसर की सुपुर्दगी में खडे़ हुये है जिनसे जुर्माना राशि वसूली की कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा आगे भी अवैध खनन/निर्गमन के विरुद्ध प्रशासन व पुलिस विभाग के सहयोग से लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Artikel Terkait

अवैध जिप्सम भरकर ले जा रहे तीन ट्रक/डम्फर को किया जब्त
4/ 5
Oleh

Berlangganan

Suka dengan artikel di atas? Silakan berlangganan gratis via email