हनुमानगढ़ : ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा ने इंदिरा रसोई का किया औचक निरीक्षण
हनुमानगढ़। ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) पवन गोदारा ने गुरुवार को टिब्बी ब्लॉक मुख्यालय पर जन सुनवाई में हिस्सा लेने के बाद इंदिरा रसोई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्री गोदारा ने ₹8 की पर्ची कटवा कर खुद ने भी भोजन लेकर खाने की गुणवत्ता परखी। इस दौरान उन्होंने इंदिरा रसोई में भोजन करने आए लोगों से भी खाने की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक लिया।
मीडिया को संबोधित करते हुए गोदारा ने कहा कि इंदिरा रसोई में खाने की क्वालिटी बहुत अच्छी पाई गई। साथ ही लोगों ने भी खाने की क्वालिटी को बहुत अच्छा बताया। इस अवसर पर शबनम गोदारा, टिब्बी प्रधान निक्कू राम नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि कुलवंत सुधार, मानसिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भोजन कर खाने की गुणवत्ता परखी। इस दौरान तहसीलदार हरीश टाक समेत अन्य अधिकारीगण व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
हनुमानगढ़ : ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा ने इंदिरा रसोई का किया औचक निरीक्षण
4/
5
Oleh
Hindi Post
Berlangganan
Suka dengan artikel di atas? Silakan berlangganan gratis via email