हनुमानगढ़ : 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर को किया जाएगा सम्मानित
हनुमानगढ़। जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के राज्य सेवा से रिटायर पेंशनर को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान पेंशनर समाज के अध्यक्ष आर एल कक्कड़ ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 दिसंबर को कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर हॉल में सुबह 10 बजे पेंशनर दिवस मनाया जाएगा। जिसमें 80 वर्ष से अधिक आयु के राज्य सेवा से रिटायर पेंशनर को सम्मानित किया जाना है। कक्कड़ ने बताया कि पूर्व में सदस्यता फार्म में जन्म दिनांक अंकित नहीं होने के कारण कौन से सदस्य 80 वर्ष के हो चुके हैं। यह ज्ञात नहीं हो रहा है लिहाजा 17 दिसंबर 2022 को जो सदस्य 80 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके हैं उनसे निवेदन है कि वह शाखा सचिव के पेंशन हॉल में मिलकर अपनी जन्मतिथि का इंद्राज करवाएं ताकि उन्हें सम्मानित किया जा सके। उल्लेखनीय है कि जो पेंशनर पूर्व में सम्मानित हो चुके हैं उन्हें सम्मानित नहीं किया जाएगा।
हनुमानगढ़ : 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर को किया जाएगा सम्मानित
4/
5
Oleh
Hindi Post
Berlangganan
Suka dengan artikel di atas? Silakan berlangganan gratis via email