शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022

हनुमानगढ़ : ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष पवन गोदारा ने टिब्बी में की जनसुनवाई


- महीने के दूसरे गुरुवार को टिब्बी ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में लिया हिस्सा


हनुमानगढ़। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष ( राज्यमंत्री) पवन गोदारा ने गुरुवार को टिब्बी पंचायत समिति सभागार में आयोजित ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होने जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों को परिवेदनाओं का जल्द से जल्द और क्वालिटी के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। गोदारा ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान जितनी परिवेदनाएं आईं उनमें से ज्यादातर का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य परिवेदनाओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। गोदारा ने आम नागरिकों की भी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करवाने के निर्देश दिए। गोदारा ने जनसुनवाई में जनप्रतिनिधियों को भी अधिक से अधिक संख्या में आकर लोगों की परिवेदनाओं का निस्तारण करवाने हेतु अपील की।



मीडिया से मुखातिब होते हुए पवन गोदारा ने बताया कि जनसुनवाई को लेकर राज्य सरकार की मंशा है कि लोगों की समस्याओं का ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर ही निस्तारण हो ताकि उन्हें जिला मुख्यालय पर जाना ही ना पड़े। लिहाजा प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत, दूसरे गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर और तीसरे गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई की जाती है। इसमें खास बात ये कि इस जनसुनवाई की मॉनिटरिंग खुद मुख्य सचिव के द्वारा की जा रही है। ताकि लोगों की परिवेदनाओं का क्वालिटी के साथ निस्तारण हो। श्री गोदारा ने इन कहा कि आगामी बजट को मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर पर सुझाव मांगे गए हैं। अगला बजट युवाओं को समर्पित रहेगा। लिहाजा सभी युवा भी इस संबंध में अधिक से अधिक सुझाव दें।

इस अवसर पर शबनम गोदारा, पंचायत समिति प्रधान निक्कूराम, नगर पालिका चेयरमैन संतोष कुलवंत सुथार, एसडीएम शिवा चौधरी, तहसीलदार हरीश टाक समेत अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Artikel Terkait

हनुमानगढ़ : ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष पवन गोदारा ने टिब्बी में की जनसुनवाई
4/ 5
Oleh

Berlangganan

Suka dengan artikel di atas? Silakan berlangganan gratis via email