मंगलवार, 6 दिसंबर 2022

मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय- एडवाइजरी पूर्व यूक्रेन से राजस्थान लौटे छात्रों के हवाई टिकटों की राशि का होगा पुनर्भरण


जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदनशील निर्णय लेते हुए रूस और यूक्रेन के बीच तनाव के कारण भारत सरकार द्वारा जारी पहली एडवाइजरी 15 फरवरी 2022 से पहले युद्ध की आशंका को भाँपते हुए 1 फ़रवरी से 14 फ़रवरी के बीच अपने खर्चे पर भारत वापस लौटे राजस्थानी छात्रों को भी उनके हवाई किराये के पुनर्भरण की स्वीकृति प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने यूक्रेन में रह रहे भारतीयों और छात्रों को भारत लौटने के लिए पहली एडवाइजरी 15 फरवरी 2022 को जारी की थी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रभावित छात्रों के हित में तत्परता से निर्णय लेते हुए एडवाइजरी जारी होने की तारीख के बाद अपने खर्चे पर भारत वापस लौटे राजस्थानी छात्रों के हवाई टिकट के पुनर्भरण की घोषणा की थी। 

यूक्रेन से लौटे इन छात्रों के हवाई टिकिटों की राशि के पुनर्भरण की जिम्मेदारी मुख्य आवासीय आयुक्त कार्यालय, बीकानेर हाउस नई दिल्ली को सौंपी गई थी। आयुक्त, राजस्थान फाउंडेशन धीरज श्रीवास्तव ने बताया युद्ध के खतरे को भाँपते हुए एडवाइजरी जारी होने से पूर्व लौटे छात्रों और उनके अभिभावकों द्वारा लगातार उनके हवाई टिकट के पुनर्भरण की मांग राज्य सरकार के समक्ष रखी जा रही थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए राजस्थान फाउंडेशन द्वारा मुख्यमंत्री को इस बारे में अवगत करवाया गया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत 1 फ़रवरी से 14 फ़रवरी के बीच लौटे छात्रों को भी मुख्य आवासीय आयुक्त कार्यालय, बीकानेर हाउस, नई दिल्ली के माध्यम से हवाई टिकट के पुनर्भरण करने के आदेश प्रदान किए।

धीरज ने बताया कि जो विद्यार्थी अपने यात्रा टिकट का पुनर्भरण चाहते हैं वह अपने हवाई टिकट और यात्रा से जुड़े जरूरी कागजात राजस्थान फाउंडेशन कार्यालय को जमा करवा कर राशि प्राप्त कर सकते हैं। अब तक 121 छात्रों को उनके हवाई टिकिटों की कुल राशि रु 50,60,039 का पुनर्भरण मुख्य आवासीय आयुक्त कार्यालय द्वारा किया जा चुका है।

Artikel Terkait

मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय- एडवाइजरी पूर्व यूक्रेन से राजस्थान लौटे छात्रों के हवाई टिकटों की राशि का होगा पुनर्भरण
4/ 5
Oleh

Berlangganan

Suka dengan artikel di atas? Silakan berlangganan gratis via email