जयपुर। राज्य सरकार द्वारा पाली जिले Pali District में सतही जल और भू-जल की उपलब्धता में कमी, वर्षा की कमी, फसलों की ख़राब स्थिति और रिमोट सेंसिंग से प्राप्त सूचनाओं को ध्यान में रखकर पाली तहसील को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित किया गया है।
आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग Disaster Management, Relief and Civil Defense Department के शासन सचिव पी. सी. किशन ने बताया कि खरीफ फसल संवत् 2079 में प्रभावित क्षेत्रों का सूखा प्रबन्ध संहिता 2016 Drought Management Code 2016 के आधार पर आंकलन करके राजस्थान अफेक्टेड एरियाज (सस्पेंशन ऑफ़ प्रोसिडिंग्स) suspension of proceedings एक्ट 1952 के तहत पाली जिले की पाली तहसील को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित किया गया है राज्य सरकार द्वारा निर्देशित किया गया है। कि अधिनियम की धारा 5 से 10 के प्रावधान पाली जिले की पाली तहसील के सूखाग्रस्त ग्रामों में अधिसूचना के प्रकाशित होने से 6 माह तक लागू रहेंगे।
राजस्थान का पाली तहसील गंभीर सूखाग्रस्त घोषित
4/
5
Oleh
Hindi Post
