![]() |
| फ़ाइल |
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र Rajasthan Governor Kalraj Mishra ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस Armed Forces Flag Day (7 दिसम्बर) के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। राज्यपाल ने इस मौके पर सभी जवानों, पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और समस्त देश-प्रदेश वासियों को बधाई दी है। राज्यपाल मिश्र ने कहा कि यह दिवस हमारे शूरवीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते उनके कल्याण के लिए योगदान देने का अवसर है। उन्होंने सभी से सामर्थ्य अनुसार उदारतापूर्वक सशस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष में अंशदान देने की अपील की है।
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर दी बधाई
4/
5
Oleh
Hindi Post
