डूंगरपुर : विराट शिव कथा को लेकर भूमि पूजन हुआ, 15 से 23 जनवरी को हड़माला में होगी शिव कथा
Dungarpur Rajasthanद हिंदी पोस्ट, डूंगरपुर। हड़माला के पास 15 से 23 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय ख्यातनाम शिव कथा मर्मज्ञ गिरि बापू द्वारा होने वाली विराट शिव कथा को लेकर भूमि पूजन सोमवार को हुआ। दोपहर में देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्राएं टोली नायक दीक्षा वरनवाल के निर्देशन में प्रिया शुक्ला तनुशा पाठक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य यजमान विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, बालकृष्ण पंड्या और पंकज व्यास हड़माला, रामद्वारा सेवा समिति के अध्यक्ष सुधीर वाड़ेल, अनिल वाड़ेल, नारायणलाल बनोत, ताजेंग पाटीदार, ईश्वरलाल पाटीदार हड़माला, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया, ललीत पंचाल, दिनेश शर्मा, दीपक मेहता, लालशंकर पूर्व पार्षद दिलीप कोठारी, नरेंद्र भगत, जयंतीलाल सुथार, प्रदीप गामोठ ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कथा को लेकर भूमि पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान यजमानो द्वारा गायत्री यज्ञ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के साथ हवन कुंड में आहुतियां दी। इस अवसर पर धूलजी भाई पाटीदार, गणेश पाटीदार, मुकेश पाटीदार, नटवरलाल बारोट, रेवाशंकर सुथार, अशोक बारोट, नटवरलाल व्यास हड़माला, दीनबन्धु त्रिवेदी, विश्वनाथ पंड्या, तुलसीराम व्यास,गोरेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष लालजी भाई पाटीदार, दीपक मेहता, वीरभद्र सिंह रामसोर, लालशंकर पाटीदार समेत कई लोग मौजूद थे।











.jpeg)
.jpeg)





































